Sarso ka saag पंजाब का फेमस सरसों का साग कैसे बनाते हैं

टॉपिक :- Sarso ka saag

Sarso ka saag बनाने के लिए सरसों, बथुआ तथा मेथी को उबाल कर मथनी की सहायता से पीसा जाता है, फिर इसमे घी तथा मसालों का तड़का लगा कर सरसों का साग तैयार किया जाता है।

सबका अपना अलग Sarson ka saag banane ka tarika होता है। कोई इसको मिट्टी के चुल्हे के ऊपर मिट्टी की हांडी में बनाना पसन्द करता है तो कोई इसको इंस्टंट तरीके से मिक्सी में पीस कर गेस चूल्हे पर बनाना पसन्द करता है। इस तरह से Lauki ke kofte बनाओगे तो कभी नही बचेंगे

आज हम आपको बताएंगे पंजाबियों वाला Sarson ka saag kaise banta hai गैस चूल्हे पर। आज कल की इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में सबको हर चीज़ जल्दी चाहिए, तो चलिए आज हम आपको ये हेल्दी ओर टेस्टी Sarso ka saag recipe बताते हैं। पंजाबियों वाली Aloo paratha recipe in hindi में घर पर ही बनाएं

सरसों का साग बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

  • साग उबालने के लिए
  • एक कप पानी
  • 500 ग्रा० सरसों के पत्ते
  • 250 ग्रा० बथुआ के पत्ते
  • 100 ग्रा० या एक मुट्ठी भर कर मेथी के पत्ते
  • एक तीखी हरी मिर्च 4 पीस में काट लें
  • तड़का लगाने के लिए
  • दो चम्मच देसी घी या रिफाइन्ड ऑयल
  • चुटकी भर हींग अगर आपको पसन्द है
  • दो सुखी लाल मिर्च
  • एक चम्मच बारीक कटा लहसुन
  • दो छोटी चम्मच बारीक कटा अदरक
  • 3 चम्मच बारीक कटी प्याज
  • एक हरी मिर्च बीच से दो भाग कर लें
  • एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • मैश किया हुआ साग
  • स्वादअनुसार नमक
  • दो चम्मच मक्की का आटा
  • गार्निश के लिए बटर तथा लाल मिर्च
  • साथ मे सर्व करने के लिए गुड़ तथा प्याज़

Sarson ka saag kaise banate hain

Saag banane ki vidhi को हम दो हिस्सों में बनाएंगे, इस तरह आप Saag banane ka tarika आसानी से सीख जाएंगे। चलिए शुरू करते हैं।

Sarso ka saag पंजाब का फेमस सरसों का साग कैसे बनाते हैं

सरसों का साग कैसे उबालें

सरसों का साग उबालने के लिए पहले आप सभी सब्जियों को ठंडे पानी मे दो से तीन बार धो लें, इसके बाद सभी सब्जियों को जैसे सरसों के पत्ते, बथुआ ओर मेथी के पत्तो को काट लें। अब इन्हें इसके बाद एक प्रेशर कुकर में एक कप, लगभग 300 से 400 ml पानी डालकर गेस चालू करें ओर इसके साथ ही इसमें सभी साग के पत्ते ओर हरी मिर्च को डाल कर ढक्कन लगा दें।

इसमे हम एक सीटी लगाएंगे। सीटी आने पर गैस बंद कर दें और ढक्कन हटा दें। आप देखेंगे कि पत्ते गल गए हैं और इसमे अभी भी थोड़ा पानी बचा हुआ है, अब आप इसमे गैस चालू करें और मथनी से इसे कूटते हुए इसको साग बना दें, मतलब जितना हो सके बारीक कूट लें। अब आप इसे दूसरी तरफ हल्की आंच पर पकने के लिए रख दें जब तक इसका पानी सूख न जाए, दूसरी तरफ साग के लिए तड़का तैयार करेंगे।

Sarson saag को तड़का कैसे लगाएं

एक पेन में देसी घी या रिफाइन्ड ऑयल डाल कर गर्म करें, जब घी गर्म हो जाए तब आप इसमे हींग, सुखी लाल मिर्च तथा लहसुन डालकर लहसुन के हल्का सा ब्राउन होने तक भून लें, जब लहसुन हल्का ब्राउन हो जाए तब आप इसमे अदरक डालकर थोड़ा और भुने ओर कटी प्याज डाल दें। प्याज के हल्का पारदर्शी होने पर इसमे डालें हरी मिर्च ओर प्याज के ब्राउन होने तक इस मसाले को भूनें, अब इसमें लाल मिर्च पाउडर तथा धनिया पाउडर डालकर इसको धनिये के भुनने तक पकाएं।

अब इसमे मैश किया हुआ साग डालें ओर चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें, साग में मसाला मिक्स करने के बाद आप इसमे नमक तथा मक्की का आटा डालें और मिक्स करते हुए तब तक पकाएं जब तक कि साग का पानी सूख न जाए या जितना आप घाड़ा रखना चाहते है उतना घाड़ा न हो जाए। जब साग अच्छी तरह भून जाएगा तब आपका Sarso ka saag तैयार है, इसे ऊपर से घी तथा भुनी हुई सुखी लाल मिर्च से गार्निश करें और इसको प्याज तथा गुड़ के साथ सर्व करें।

Step by step Sarso ka saag recipe

  1. सरसों, बथुआ तथा मेथी को अच्छी तरह ठन्डे पानी मे दो से तीन बार धो कर उनके पत्तो को बारीक काट लें।
  2. प्रेशर कुकर में पानी डालकर उसमे कटे हुए साग तथा एक तीखी हरी मिर्च को डालें और ढक्कन लगा कर एक सीटी ले लें या साग के गलने तक पकाएं।
  3. साग के गलने पर गैस बंद करें और थोड़े ठन्डे होने पर उसमे दोबारा गेस चालू करके मथनी से साग को बारीक कूट ले, या जितना दरदरा साग आपको पसन्द है उतना कूटें।
  4. साग को कूटने के बाद धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक उसका एक्स्ट्रा पानी सुख न जाए।
  5. एक पैन में घी डाल कर गर्म करें, इसके बाद उसमे हींग, सुखी लाल मिर्च तथा लहसुन डाल कर लहसुन के हल्का ब्राऊन होने तक भूने, लहसून ब्राउन होने पर इसमे अदरक डाल कर चलाएं ओर प्याज डाल दें, प्याज के पारदर्शी होने पर उसमे हरी मिर्च डालें और प्याज के सुन्हेरी होने तक भून लें।
  6. प्याज के सुन्हेरी होने के बाद इसमे लाल मिर्च पाउडर तथा धनिया पाउडर डालें और धनिये के भुनने तक इस मसाले को पकाएं।
  7. मसाला भुन जाने पर इसमे साग डालें और अच्छे से मिक्स करके इसमे नमक तथा मक्की का आटा डालें ओर मिक्स करके तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक कि साग का पानी सूख न जाए या जितना घाड़ा साग आपको रखना है साग उतना घाड़ा न हो जाए।

सरसों का साग रेसिपी बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • साग बनाने से पहले सरसों, बथुआ तथा मेथी को अच्छी तरह  ठन्डे पानी से धो लें उसके बाद ही इसको काटें।
  • साग को उबालने के लिए ज्यादा पानी न डालें वरना साग के उबलने के बाद साग में पानी ज्यादा बच जाएगा जो आपको साग कूटने पर छींटे देगा।
  • साग उबलने के बाद आप चाहें तो इसे मिक्सी में भी पीस सकते हैं या अगर आपके पास ज्यादा वक्त है तो आप इसे सिल बट्टे पर भी पीस सकते हैं।
  • एक बार अपने साग को पीस लिया तो आप इसको पका कर तीन से चार दिन तक फ्रिज में भी रख सकते हैं जितनी जरूरत हो उतने साग को ही तड़का लगाएं और गर्म गर्म साग के मज़ा लें।

पनीर टिक्का मसाला रेसिपी | paneer tikka masala in hindi | पनीर टिक्का ग्रेवी सब्जी  

Leave a Comment