आम पना बनाने की विधि, Easy Best Summer Cooler Drink recipe

टॉपिक :- आम पना बनाने की विधि, Easy Best Summer Cooler Drink recipe

आम पना बनाने की विधि बहुत आसान होती है। गर्मी आ गई हैं ओर गर्मी के मौसम में सभी को ठण्डा पेय पदार्थ पीना पसन्द होता है। क्यों न ऐसा ठण्डा पेय पिया जाए जो हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। ठण्डा आम का पन्ना पीने से आपके शरीर को गर्मी से राहत ही नही मिलती है बल्कि आप पूरी तरह तरोताजा महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें

  • Jaljira Kaise Banta Hai, गर्मियों में बनाएं बेस्ट ठण्डी जलजीरा रेसिपी

आम पन्ना बनाना जितना आसान है उतना ही यह हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है। घर पर आम पन्ना रेसिपी बहुत आसानी से बनाई जा सकती है। आम पना बनाने के लिए बस आपको कुछ कच्ची केरी (खट्टा आम), चीनी और थोड़े मसाले चाहिए होते हैं।

आम पन्ना कौन से महीने में पीते हैं।

आम पन्ना को गर्मियों के महीने में पीना बहुत फायदेमंद होता है। गर्मि के मौसम में मार्किट में बिकने वाले ठण्डे पेय पीने से अच्छा है आप इस समर कूलर Aam Panna को घर पर ही बनाकर पियें। आम का पन्ना आपको गर्मी से तो राहत देता ही है साथ ही यह आपको पेट की समस्याओं (गैस्ट्रोइन्टेस्टनल) में भी बहुत लाभकारी है।

यह भी पढ़ें

  • Chicken Pakoda Kaise Banate Hain, इफ्तार में घर पर बनाएं स्पेशल चिकन पकोड़ा आसान तरीके से।

  • Chicken Lollipop Banane Ka Tarika, रमजान स्पेशल। घर बनाएं चिकन लॉलीपॉप फ्राई बहुत esy recipe के साथ।

अगर आम पन्ना के फायदे की बात करें तो आम पन्ना गर्मी के मौसम में पीने से हमारा शरीर ठण्डा ओर हाइड्रेट रहता है। साथ ही यह शरीर में गर्मी से कम हो चुके जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है। इसके अलावा आम पन्ना में जरूरी विटामिन्स ए, बी और सी तथा आयरन, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम ओर केल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

आम पन्ना औषधि के रूप में कब उपयोग होता है – Aam panna aushadhi ke roop mein kab upyogi hota hai

बहुत से लोग आम पन्ना को औषिधि के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि आम पन्ना एक फ्रूट ड्रिंक है साथ ही इसमें बहुत तरह के विटामिन्स तथा खनिज भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह के रोगों में फायदा देते हैं।

आम पन्ना पीने से स्कर्वी की परेशानियों से निजात मिलती है। आम पन्ना गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आम पन्ना में पाए जाने वाले विटामिन हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें

  • इस तरह बनाएं Esy punjabi Lemon Pepper Chicken Recipe, best रेस्टोरेंट स्टाइल लेमन चिकन रेसिपी।

एसिडिटी ओर खून से सम्बंधित समस्याओं में भी आम पन्ना बहुत लाभ पहुंचाता है। अपच, दस्त, कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियों को रोकने के लिए भी आम पन्ना मददगार होता है। तो हेना आम पन्ना गर्मियों का तोहफा। 

Aam Panna Banane Ki Vidhi (आम पना बनाने की विधि)

आज हम आपक Aam panna banane ka tarika बताएंगे। Aam panna banana bhut asan hai. अगर आप आम पन्ना को बना कर स्टोर करना चाहते हैं तो हमारे बताए तरीके से आम पन्ना बना कर आप इसे फ्रिज में आसानी से स्टोर कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें

  • गर्मियों में ऐसे बनाएं Lauki Ka Halwa, हलवाई भी ऐसा हलवा नही बनाता होगा। सीखें Best एंड Esy लोकी के हलवे की रेसिपी।

आम पना बनाने की विधि, Easy Best Summer Cooler Drink recipe

अगर आप हमारे बताए तरीके से Aam Panna Recipe बनाएंगे तो 25 से 30 दिन स्टोर करें बिल्कुल खराब नही होगा। आइए जानते हैं गर्मियों के सबसे गुणकारी पेय आम पन्ना कैसे बनाया जाता है स्टेप बाई स्टेप सामग्री के साथ।

Aam Panna Powder, आम पन्ने का मसाला बनाने की सामग्री।

जीरा, ¼ कप
सोंफ, ¼ कप
हरी इलायची, 3
काली मिर्च के दाने, 3 बड़े चम्मच भर कर
काला नमक, आधा बड़ा चम्मच

आम पन्ने का मसाला कैसे बनाते हैं – आम पना बनाने की विधि

पहले एक पेन में जीरा डाल कर मिडियम आँच चालू करें। अब जीरे को थोड़ा भून कर उसमें सोंफ, हरी इलायची तथा काली मिर्च डालें। अब इन्हें जीरे के अच्छी तरह भून जाने तक सूखा भूनें ओर गैस बन्द कर दें।

यह भी पढ़ें

  • आसान तरीके से साउथ की Best सॉफ्ट Idli kaise banaen, इस रेसिपी को पढ़ कर सीखें साउथ की फेमस रवा इडली कैसे बनाते हैं

  • ये है Tasty Sambhar banane ki vidhi, सीखें रेस्टोरेंट जैसा Best सांभर बनाने का आसान तरीका

इसके बाद इसमें काला नमक डालकर ठण्डा होने के लिए रख दें। मसाले के अच्छी तरह ठण्डा होने पर इसे ग्राइंडर जार में डालकर बारीक पीस लें। आपका आम पन्ने का मसाला तैयार है। आप इस मसाले को भी महीने भर के लिए जार में ढक्कन लगा कर स्टोर कर सकते हैं।

Aam panna recipe ingredients, आम पन्ना बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

तैयारी का समय = 5 मिनट

पकाने के समय = 20 से 25 मिनट

कितने लोगों के लिए = 12 से 15

कच्चा आम या केरी, 4 मिडियम साइज के
पानी, 2 कप (500 ml)
नमक, स्वाद अनुसार
गुड़ (Jaggery), 1 कप (250 ग्रा०)
अदरक, एक इंच का टुकड़ा छील कर स्लाइस में काट लें
हरी मिर्च, 1

कच्चे आम का पना बनाने की विधि (आम पना बनाने की विधि)

सबसे पहले केरी (कच्चा आम) को काट लें और गुठली अलग कर दें। अब भगोने या कढ़ाई में सभी कटे हुए आम डाल दें। इसके बाद कढ़ाई में आधा लीटर पानी डालें और मिडियम आँच पर गैस चालू कर दें।

अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, गुड़ (jaggery), अदरक तथा हरी मिर्च डालें। इसके बाद आप कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और मिडियम आँच पर आम के अच्छी तरह गलने तक पकाएं। इस प्रोसेस में आपको 6 से 7 मिनट लग सकते हैं।

आम के अच्छी तरह गल जाने के बाद आप गैस बन्द कर दें और पके हुए आम को ठण्डा होने के लिए हवा में रख दें। जब आम ठण्डा हो जाए तब आप आम के अन्दर से छिलके को अलग कर दें। 

एक चम्मच की मदद से छिलके के ऊपर जो भी आम का गुदा रह गया है उसको भी छुटा लें। अब ठण्डे हो चुके आम को पानी के साथ ही मिक्सर जार में डालें ओर एक स्मूद पेस्ट बना लें। आपका आम पन्ना स्टोर करने के लिए तैयार है।

आम पन्ना सर्व करने के लिए सामग्री

बर्फ के टुकड़े, जरूरत के मुताबिक
तैयार किया हुआ आम पन्ना मसाला, एक छोटी चम्मच
ठण्डा पानी, जरूरत के मुताबिक
कच्चा आम, गर्निश करने के लिए
पुदीने की पत्तियां, गर्निश करने के लिए

आम पन्ना कैसे सर्व किया जाता है। (आम पना बनाने की विधि)

एक बड़े ग्लास में दो बड़े चम्मच तैयार आम पना डालें। इसके बाद इसमें दो से तीन बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसमें एक चम्मच भर कर तैयार किया हुआ मसाला डालें और साथ ही जरूरत के मुताबिक ठण्डा पानी डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिक्स करें। अब इसके ऊपर दो पुदीने की पत्ती ओर एक स्लाइस कच्चे आम का लगाएं। आपका आम पन्ना तैयार है।

आम पन्ना रेसिपी (Aam panna recipe) के लिए जरूरी टिप्स

  • आप चाहें तो आम को छील कर काट लें। फिर इस को पानी में डालकर बाकी सामग्री के साथ उबाल लें। इससे आपका बहुत वक़्त बच जाएगा।
  • आम पन्ना बनाने के लिए ज्यादातर उस कच्चे आम का इस्तेमाल किया जाता है जो अन्दर से हल्का पीला होता है। अगर आप को वैसा कच्चा आम मिल जाए तो बढ़िया है और न मिले तो कोई भी कच्चे आम का पन्ना बना सकते हैं।
  • आम को पकाने के लिए पानी ज्यादा न डालें। जितना वजन में आप कच्चा आम ले रहे हैं बस उसका आधा पानी आम को पकाने के लिए इस्तेमाल करें।
  • अगर आप गुड़ पसन्द नही करते हैं तो आप उतनी ही मात्रा में चीनी के साथ भी आम पन्ना बना सकते हैं। अगर आपको मीठा ज्यादा पसन्द है तो आप चीनी या गुड़ की मात्रा भी बढ़ा सकते हैं।
  • पके हुए आम को ठण्डा करके ही पेस्ट बनाएं। अगर आप गर्म पके हुए आम को ही पेस्ट बनाएंगे तो आपका मिक्सर जार खराब हो सकता है।
  • हमारे बताए हुए आम पन्ना मसाला को आप शिकंजी बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपकी राय बहुत महत्वपूर्ण है।

आज हमने आपके साथ आम पना बनाने की विधि साझा की है। साथ ही हमने अपने आर्टिकल में आपको आम पन्ना से हमें मिलने वाले फायदों के बारे में भी बताया है। हमने अपनी पन्ना बनाने की विधि के इस आर्टिकल में बहुत ही सरल भाषा का इस्तेमाल किया है।

फिर भी आपको हमारी आम पन्ना रेसिपी में कुछ समझ न आया हो तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आप हमारी रेसिपी पढ़ कर इसमें कोई सुझाव जोड़ना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपके सुझाव को अपनी रेसिपी में जरूर शामिल करना चाहेंगे।

आप भी अगर आम पन्ना कि कोई अलग रेसिपी जानते हैं और चाहते हैं कि लोग आपकी आम पन्ना रेसिपी को भी ट्राई करें, तो आप अपनी रेसिपी को हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। हम आपकी आम पन्ना रेसिपी को अपने नाम के साथ अपने ब्लॉग पर पब्लिश करेंगे। अपनी रेसिपी शेयर करने के लिए आप हमें हमारे facebook page पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। 

Leave a Comment