ये है मार्किट जैसी Veg Spring Roll Banane Ki Vidhi

टॉपिक :- Veg Spring Roll Banane Ki Vidhi

Veg Spring roll banane ki vidhi बहुत आसान है। स्प्रिंग रोल राइस पेपर में मिक्स वेज स्टफिंग भरकर बना एक आसान, लज़ीज़ ओर क्रस्पी स्नैक है। जो आज हमारे यहां बच्चे व बड़े हर उम्र के लोगो की पसन्द बन चुका है।

Spring roll एक ऐशियाई खाना है, जो अपने देश मे बहुत प्रसिद्ध है। लेकिन भारत मे भी ये कम प्रसिद्ध नही है, आज हम स्प्रिंगरोल को हमारे रेस्टोरेंट ओर सड़क पर खड़े इंडो चाइनीज़ स्नेक्स बनाने वाले ठेलो पर बहूत शोक से खाते हैं।

घर मे शादी हो या कोई पार्टी spring roll को ऐसे खास मौको पर भी स्टार्टर के रूप में परोसने लगे हैं। इंडो चाइनीज़ खाना भारत मे अपने टेस्टी व स्पाइसी जायखे के लिए बहुत प्रसिद्ध है। तो चलिए आज हम आपको बताते है घर पर ही spring roll Banane ka tarika.

Veg Spring roll में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

  • तिल का तेल 1 टेबल स्पून
  • अदरक 1 इंच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • गाजर आधा कप बारीक लम्बी काट लें
  • बन्दा गोभी आधा कप बारीक लम्बी काट लें
  • प्याज़ 1 मिडियम साइज स्लाइस में काट लें
  • शिमला मिर्च आधा कप बारीक लम्बी काट लें
  • हरी मिर्च 1 बारीक काट लें
  • सोया सॉस आधा छोटी चम्मच
  • चीनी आधा छोटी चम्मच
  • नमक स्वदनुसार
  • सफेद मिर्च पाउडर आधा छोटी चम्मच
  • स्प्रिंग ओनियन हरी प्याज़ 2 – 3 टेबल स्पून
  • अरारोट कॉर्न स्टार्च आधा छोटी चम्मच
  • Spring roll sheets
  • एक चम्मच मैदा ओर आधा कटोरी पानी एक साथ घोल लें रोल चिपकने के लिए
  • तेल तलने के लिए
  • Spring roll sheets बनाने के लिए
  • 2 कप मैदा
  • कॉर्न स्टार्च या अरारोट 2 टेबल स्पून
  • आधा छोटी चम्मच नमक
  • 2 – 1/2 कप पानी

Veg Spring Roll Banane Ki Vidhi

Veg Spring Roll को हम तीन स्टेप्स में बनाते हैं, पहले स्टेप में spring roll sheets बनाते हैं, दूसरे स्टेप में veg stuffing तैयार करते हैं और तीसरे स्टेप में Spring roll sheets में stuffing भर कर रोल को फ्राई करते हैं।

नीचे हमने Veg Spring roll banane ki vidhi को स्टेप बाई स्टेप लिखा है जिससे आप आसानी से spring roll banane ka tarika जान सकें।

ये है मार्किट जैसी Veg Spring Roll Banane Ki Vidhi

Spring roll sheets banane ka tarika

Spring roll sheets मार्किट में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप इन्हें घर भी बना सकते है, इन्हें पर बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें, अब उसमे दो कप मैदा, दो टेबल स्पून अरारोट, आधा छोटी चम्मच नमक, ढाई कप पानी या जितना जरूरी हो डालें।

ये भी पढ़ें :- Dahi bade banane ki vidhi बाजार जैसे दही बड़े घर पर ही बनाएं

इसको अच्छे से मिक्स करते हुए एक स्मूद डॉ बना लें। डॉ को एक घण्टे रखने के बाद इसको छोटे पेड़ो में बांट लें, ओर रोटी की तरह बहुत पतला बेल लें। अब एक पेन में आयल ग्रीस करें।

पेन को मध्यम आंच पर गर्म करें, गर्म होने पर आप स्प्रिंगरोल शीट को कच्ची रोटी की तरह ही सेक लें।
अब इसको एक मिनट या ब्राउन होने से पहले तक पकाएं। चारो तरफ से छुटा कर ध्यान से पलटें ओर सेकें। बस इसी तरह बाकी Spring roll sheets को भी तैयार कर लें।

spring roll ki veg stufing banane ka trika

एक पेन में तिल का तेल डाल कर गर्म करें, गर्म होने पर इसमे लहसुन और अदरक डाल दें ओर तब तक भुने जब तक इनकी स्मेल न चली जाए। इसके बाद इसमे प्याज तथा शिमला मिर्च डालें ओर इन्हें पानी छोड़ने तक भूने।

अब इसमें सभी वेज डालें और चलाते हुए थोड़ा भुन लें। इसके बाद इसमे सोया सॉस, चीनी, स्वदनुसार नमक, तथा सफेद मिर्च पाउडर, डाल कर मिक्स करें।

अच्छी तरह मिलते हुए सब्जियों के आधा भुनने तक पकाएं। फिर इसमे स्प्रिंग ओनियन तथा अरारोट डालें ओर लगभग 20 से 30 सेकन्ड भुनकर गेस बन्द कर दें ओर भुनी हुई स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें।

Veg stuffing भर कर Spring Roll Banane Ki Vidhi

एक Spring Roll Sheet लें, उसमे थोड़ी या जितनी आपको ठीक लगे वेज स्टफिंग भरकर शीट को स्टफिंग के ऊपर फोल्ड करें, दोनो हिस्सो के कोनो को बीच की तरफ फोल्ड करके मैदा पानी का घोल उंगली की सहायता से लगा लें और रोल को फोल्ड करते हुए चिपका दें।
बाकी Spring Roll भी इसी तरह से तैयार कर लें।

एक पेन में रोल फ्राई करने के लिए ऑयल गर्म करें। ऑयल गर्म होने पर पेन में जगह के हिसाब रोल डालें ओर रोल को हल्का सुन्हेरी होने तक फ्राई करें। जब रोल हल्के सुनेहरी होने लगे तो उन्हें बटर पेपर के ऊपर निकाल लें।

बाकी रोल भी इसी तरह फ्राई कर लें। रोल को आप बीच से काटकर हरी चटनी या टॉमेटो केचप के साथ गर्म गर्म सर्व करें।

ये है मार्किट जैसी Veg Spring Roll Banane Ki Vidhi

Spring roll sheets व स्प्रिंग रोल की स्टफिंग बनाने के लिए जरूरी नोट्स

  1. स्प्रिंग रोल की स्टफिंग बनाने में ज्यादा सोया सॉस, चिली सॉस, टॉमेटो केचप, ओर विनेगर जैसी सॉस का इस्तेमाल नही करना चाहिए। इससे रोल बनने के बाद बहुत जल्दी लूज़ हो जाता है।
  2. वेज स्टफ़िंग बनाने के लिए सभी सब्जियों को पहले ही काट कर रख लें।
  3. सब्जियों में बन्दा गोभी ओर गाजर में बहुत पानी होता है, एक्स्ट्रा पानी निकालने के लिए दोनों सब्जियों को बारीक लम्बी काट कर एक बाउल में डाल लें। इसके ऊपर थोड़ा नमक डाल कर मिला दें, इससे एक्सट्रा पानी निकल जायेगा। बाद इसे हाथ से निचोड़ कर लड़ कर लें।
  4. Spring roll sheets की मैदा को गूंधते वक़्त आप दूध भी इस्तेमाल कर सकते है, बस डॉ को थोड़ा नरम गूँध कर एक घण्टे के लिए रख दें।
  5. अगर आप बाजार से Springrole sheet लाते हैं। और वह सुख जाए या सुखी हुई आपको मिले तो आप Spring roll sheet पर ऊपर की तरफ हाथ से पानी लगा लें। ये बहुत जल्दी पी लेगी इसके बाद आप इसे आसानी से छुटा सकते हैं। और बताए तरीके से ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉर्न फ्राइड राइस रेसिपी | corn fried rice in hindi | स्वीट कॉर्न फ्राइड राइस

Leave a Comment