दही चिकन रैसिपी – दही चिकन कैसे बनता है

टॉपिक – दही चिकन रैसिपी – दही चिकन कैसे बनता है

दही चिकन रैसिपी

हैल्लो दोस्तों। रेसिपी जानो में आपका स्वागत है। आज का हमारा टॉपिक है, दही चिकन रैसिपीआज कल डाईट को ले कर सभी परेशान रहते हैं। जिम या फिर एक्सरसाइज करने वालो को डाइट मेनटेन रखने में ज्यादा दिक्कत होती है। वे लोग ज्यादा ऑयली नही खाना चाहते। लेकिन नॉनवेज खाने का मन तो सभी का होता है।

बट नॉनवेज खाना ज्यादातर ऑयली होता है। इसलिये वह नॉनवेज से परहेज़ करते हैं। लेकिन अब ओर नहीं। हम आपके लिये लाये हैं दही चिकन रैसीपी जिसे आप पेट भर कर खा सकते हो। और आपकी डाइट भी नहीं छूटेगी। ओर साथ ही ये हेल्थी भी है।

दही वाला चिकन कैसे बनाए

आज हम आपको सिखाएंगे दही वाला चिकन कैसे बनाए। दही चिकन अपने किसी शादी या रेस्टोरेंट में जरूर खाया होगा। इसको बनाना बहुत आसान है। साथ ही यह बहुत कम समय मे तैयार होने वाली डिश है। इसको इंग्लिश में लो फैट दही चिकन के नाम से भी जाना जता है।

ये डिश ज्यादातर सभी को पसंद आती है, क्योंकि इसमें ज्यादा स्पाइसी मसाले नहीं इस्तेमाल किये जाते हैं। आप हमारे बताये तरीके से इसको घर पर ही बना सकते हैं। और भरोसा करें जो दही चिकन आप बनाओगे वो किसी रेस्टोरेन्ट से कम जायकेदार नही होगा।

दही चिकन बनाने की रैसिपी जाने हिंदी में

किसी भी काम को करना और भी आसान हो जाता है, अगर उसे बनाने का तरीका हमारी ही भाषा मे समझाया जाए। क्योंकि फिर उस टॉपिक का कोई पार्ट एसा नही होता है जिसे आप नही समझ सकते। इसलिये हम आपके लिए जो भी रेसिपी लाते हैं, जैसे हम दही चिकन बनाने की रेसिपी लाये हैं, या जो भी रेसिपी हम लाएंगे, उसमे हम आपको सीखाने के लिए बहुत ही शुद्ध और देसी भाषा का ही प्रयोग करेंगे।

हमारी कोशिश रहेगी कि आप हमारी रेसिपी को एक बार पढ़कर ही सीख जाएं। तो चलिए जानते हैं, हमे क्या चाहिए होगा दही चिकन बनाने की विधि में।

दही चिकन बनाने की सामग्री


1. 6 से 7 पीस चिकन (500 ग्रा०) बॉन सहित
2. सवा दो कप दही
3. एक टेबल स्पून जीरा
4. 1 टेबल स्पून गार्लिक पेस्ट
5. 1/2 टेबल स्पून लाल मिर्च
6. लगभग एक चुटकी हल्दी
7. 1/4 टेबल स्पून पिसा हुआ गर्म मसाला
8. 4 मिर्चें कटी होइ
9. 2 प्याज मोटी कटी होइ
10. 1 टमाटर मोटा कटा हुआ
11. दो बड़े टेबल स्पून ऑयल
12. 250 ग्रा० पानी
13. नमक स्वादानुसार
14. धनिये की पत्ती ऊपर से गार्निशिंग के लिए

चिकन मेरिनेट कैसे करें

सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धो कर साफ कर लें। अब एक बड़ा बाउल लें। उसमे चिकन पीसेज़ ड़ालें। अब इसमें एक एक कर सभी मसालों को मिक्स करें। फिर दही, गार्लिक पेस्ट, ओर हरि मिर्च डाल कर इसे हाथों से मिलायें।

आप देखोगे के चिकन पीस पर मसाला अच्छे से कोट हो गया है। अब इसको 30 से 40 मिनट के लिए ढक कर मैरीनेट होने को रख देंगे। मुझे यकीन है आप जान गए हैं चिकन मैरीनेट कैसे करें।

दही चिकन बनाने की विधि

मेरिनेशन की टाइमिंग पूरी होने के बाद एक कड़ाही या पैन लें। उसे गैस चुल्हे पर रख कर उसमें मीडियम फ्लेम चालू करें। अब उसमे ऑयल डालें। ऑयल गर्म होने पर हम उसमे अपनी कटी होई प्याज डालेंगे। उसको हल्की पारदर्शी ओर मुलायम होने तक फ्राई करेंगे। अब हम उसमें डालेंगे टमाटर। तथा इसको कुछ मिनटों के लिए पकायँगे।

अब हम इसमें अपना मेरिनेट किया हुआ चिकन डाल देंगे। ओर साथ ही इसमें एड करेंगे पानी। पानी की मात्रा हम ऊपर बात चुके हैं। पानी से हम अपनी दही चिकन की रैसिपी में ग्रेवी मेनटेन करेंगे। पानी डालने के बाद इसे 7 से 8 मिनट ढक कर पकाएं। टाइम पूरा होने पर इसका ढक्कन हटा दें। अब अपनी गैस की फ्लेम को हाई कर दें। और इसमें दो या तीन उबाल लेकर गिरेवि की कंटेंसि चेक करें।

अगर आप दही चिकन को चावलों के साथ खाना चाहते है तो ग्रेवी को थोड़ा ढीला रहने दें। अन्यथा इसको थोड़ा और टाइट कर लें। और रुमाली रोटी या तन्दूरी रोटी से इसको सर्व करें। तो आप जान गए होंगेदही वाला चिकन कैसे बनाए।

टिप्पणी – आप दही चिकन को ऊपर से गार्निश करने के लिए हरे धनिये की पत्ती ओर गिंगर के लच्छे वे नींबू के स्लाइसेस का उपयोग कर सकते हैं।

आज अपने क्या सीखा

फ़्रेंड्स हमने आपको दही चिकन बनाने की विधि सिखाने के लिए बहूत सरल भाषा का प्रयोग किया है। हम आशा करते हैं। आप लो फैट दही चिकन की रैसिपी बनाना जान गए हैं। आपको हमारा अर्टिकल केसा लगा ये हमें जरूर बताएं।

5 thoughts on “दही चिकन रैसिपी – दही चिकन कैसे बनता है”

  1. Pingback: andere

Leave a Comment