ये है मैकडोनाल्ड जैसी French Fries Recipe In Hindi में बनाने का तरीका

टॉपिक :- French Fries Recipe In Hindi

French fries banane ki vidhi में ज्यादा सामग्री की जरूरत नही होती, फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आपको चाहिए, आलू, कुछ स्पाइसी मसाले, ओर तलने के लिए ऑयल।

इस आर्टिकल में हमने मैकडोनाल्ड जेसा French fries Banane ka tarika बताया है जिसे पढ़ कर आप बहुत आसानी से जान जाओगे French fries kaise banaye जाते हैं।

फ्रेंच फ्राइज बच्चो का बहुत पसन्दीदा स्नेक है। मार्किट में यह जितना प्रसिद्व है उतना ही यह मंहगा भी पड़ता है।लेकिन मार्किट जैसा फ्रेंच फ्राइज अगर आप घर ही बना सकते हो तो फिर इसे मार्कीट से क्यों खरीदना।Chilli Potato Recipe In Hindi

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए जरूरी सामग्री – French Fries Recipe In Hindi

  • आलू = 4 चिप्सोना वैरायटी के आलू लें
  • नमक = 4 चम्मच
  • ऑयल = Fries PNG फ्राई करने के लिए
  • स्वदनुसार नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, हरा धनिया

French fries Kaise banate hain

नीचे हमने बताया है फ्रेंच फ्राइज रेसिपी को स्टेप बाई स्टेप कैसे बनाते हैं, जिसे फॉलो करके आप आसानी से फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

स्टेप 1 :- आलू की मांड निकालना

सबसे पहले आलूओं को साफ करके धो कर छील लें, अब आलूओं को लंबे फिंगर के साइज में काट लें। इसके बाद आलूओं को कम से कम 3 से 4 बार पानी बदल बदल कर धोएंगे। ऐसा करने से आलूओं में मौजूद ज्यादातर मांड निकल जायेगा।

जो मांड आलूओं में रह गया है उसे निकालने के लिए एक भगोने में साफ पानी लें, उसमे सभी आलूओं को छान कर डाल दें। अब उसमे 4 चम्मच नमक डाल कर मिलाए ओर गैस पर तेज़ आँच कर के रख दें।

बीच बीच मे चलाते हुए पानी इतना गर्म कर लें कि आप उंगली डाले न रह सकें, इतना पानी गर्म होने पर गैस को हल्का कर दें और इन्हें 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस तरह आलू की सारी मांड निकल जाएगी।

स्टेप 2 :- आलू उबाल कर सूखाने की विधि

15 मिनट बाद एक ओर भगोने में पानी डालकर गेस पर रखें। ओर सभी finger fries को छान कर उसमे डालें। आलूओं को इतना उबाल लें कि आलू को थोड़ा सा भी मोड़ने पर वह टूट जाए।

ईस स्टेप में आपको 6 से 7 मिनट लग जाएंगे। आलू फिंगर साइज में काटकर उबालने के इस स्टेप को आलू Finger banane ki vidhi भी कहा जाता है।

इसके बाद गेस बन्द कर के आलू छान लें ओर एके कॉटन के कपड़े पर फेला दें। कम से कम एक घण्टे के लिये इसे पंखे की हवा में सूखने दें। जब आलू सुख जाएगा तो इसका टेक्चर बिल्कुल लेदर स्किन की तरह हो जाएगा।

स्टेप 3 :- French fry Kaise banta hai

हम आलू को दो बार फ्राई करेंगे, पहली फ्राइ से आलू के ऊपर की परत पक्की होगी ओर दूसरी से फ्रेंच फ्राईज क्रस्पी हो जायेगी। चलिये शुरू करते हैं, एक कढ़ाई ले कर उसमे आयल गर्म करें।

ऑयल हल्का गर्म हो जाये तो आप इसमे आलू डाल दें, और उन्हें 4 से 5 मिनट या हल्का सुनहरी होने तक फ्राई करें। जब आपके आलु हल्के सुन्हेरी होने लगें तो आप इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।

इन आलूओं को अब हम फ्रीज करेंगे। कम से कम 6 घण्टे फ्रीजर में रखने के बाद आप इन्हें फ्राई कर सकते हैं। तो कढाई में तेज़ घी गर्म करें, घी गर्म होने पर जितनी जरूरत हो उतने फ्रेंच फ्राईज को क्रस्पी होने तक या सुनेहरी होने तक फ्राई करें ओर एक बाउल में निकाल लें।

अब इनके ऊपर स्वदनुसार नमक, मीर्च तथा हर धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपकी French Fries Recipe In Hindi तैयार है।

फ्रेंच फ्राइज रेसिपी नोट्स

  1. फ्रेंच फ्राइज रेसिपी किसी भी आलू से बना सकते हैं। बस ये सुनिश्चित करें कि आलू मीठा न हो।
  2. आलूओं को फर्स्ट टाइम तेज़ गर्म पानी मे धीमी आंच पर रखने से उनके अंदर जो भी मांड रह गया होगा वह निकल जाएगा। और आलूओं के अंदर मौजूद पेक्टिंग एक्टिवेट हो जाएगा। जिससे वह सफेद ही रहेंगे।
  3. आलू उबलने के बाद सूखाने से आलू के ऊपर एक परत जम जाएगी। जिससे वह ऊपर से क्रस्पी ओर अंदर से सॉफ्ट रहेंगे।
  4. Fries PNG आलूओं को आप पंखे में भी सुख सकते हो या फिर धूंप में भी सुखा सकते हो। इसमे आपको कम से कम 1 से डेढ़ घण्टा लगेगा।
  5. आशा करते हैं आपको हमारी French Fries Recipe In Hindi अच्छी लगी होगी। अपनी राय हमे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं।

आलू लच्छा पकोरा रेसिपी | aloo laccha pakora in hindi | क्रिस्पी आलू लच्छा पकोड़ा

Leave a Comment