हलवाई जैसा Moong Dal Halwa बनाने का आसान तरीका

टॉपिक :- Moong Dal Halwa बनाने का आसान तरीका

Moong Dal Halwa बनाने के लिए आपको चाहिए मूंग दाल, थोड़ा दूध, घी, चीनी, ओर इलायची पाउडर और आसान तरीके से बनाने के लिए चाहिए हमारी रेसिपी।

उत्तर भारत मे हलवा बहुत ज्यादा प्रचलित है। और बात जब हलवे की आती है तो Moong halwa का नाम सबसे पहले आता है। राजिस्थान में मूंग दाल हलवा ठंड में बहुत शौक से खाते हैं।

आजकल मूंग की दाल मिठाई के रूप में शादी व पार्टियों में भी सर्व की जाने लगी है। ओर अक्सर इसे होली व दीपावली जैसे त्योहारों पर भी बनाया जाता है।

मूंग की दाल का हलवा बनाने में समय और धैर्य की जरूरत होती है क्योंकि मूंग दाल को बहुत वक़्त तक
भूनना पड़ता है। नीचे हमने Moong dal ka halwa recipe step by step दी है। जिसे फॉलो करके आप आसानी से moong halwa बना सकते हैं।

Moong halwa बनाने की सामग्री

  • तैयारी का समय = 15 मिनट
  • पकने के समय = 1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए = 2 से 4
  • Moong halwa बनाने के लिए
  • घी 1/4 कप
  • दाल 1,1/2 कप मूंग दाल सोक की हुई
  • दूध 1 कप
  • केसर पानी मे घुली हुई 2 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर 1/4 छोटी चम्मच
  • पानी उबला हुआ 1 कप
  • 3 टेबल स्पून घी
  • चीनी 1 कप
  • गर्निश के लिए
  • पिस्ता
  • बादाम
  • काजू

Moong dal halwa recipe in hindi

Moong ki dal ka halwa हम दो स्टेप्स में बनाते हैं पहले मूंग की दाल को पिस्ते हैं, दूसरा मूंग की दाल को भूनते हुए हलवा बनाते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

हलवाई जैसी chocolate Barfi kaise banate hain

Moong Dal Halwa | Moong Halwa

स्टेप 1 :- मूंग की दाल को कैसे पीसें

मूंग की दाल को रात भर के लिए पानी मे भिगो कर रख लें।दाल पीसने से पहले दाल का पानी पूरी तरह निकाल दें। अब सोक की हुई दाल को थोड़ा थोड़ा करके मिक्सी की सहायता से दरदरा पीस लें।

स्टेप 2 :- moong ki dal ka halwa banane ki vidhi

एक छोटे भगोने में पानी उबलने के लिए रखें ओर दूसरी तरफ एक पेन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाये तो इसमे दाल का पेस्ट डाल दें और उसे मध्यम आंच पर भूनना शुरू करें। दाल को लगातार चलाते हुए भुने। दाल को इतना भूनना है कि वह भुरभुरी हो जाये। इस प्रक्रया में आपको 20 से 25 मिनट का समय लगेगा।

जब दाल के अंदर का पानी सूख जायगा तो वह भुरभुरी हो जाएगी तब उसमें 1 कप दूध तथा केसर का पानी डाल कर मिक्स करें। अब इस को तब तक चलाते रहें जब तक कि दाल सारे दूध को सोख न ले। इसके बाद इसमे इलायची पाउडर डालकर अच्छे से दाल में मिक्स करें।

इलायची पाउडर को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमे उबला हुआ पानी डालें और बराबर चलाते रहें। हलवे में पानी ज्यादा न डालें अन्यथा आप पानी को ही सुखाते रह जाएंगे।

एक बार दाल पानी पी कर फुल जाए तब इसमे 3 टेबल स्पून घी डालें जिस्से दाल की बची खुची भुनाई हो जाएगी। अब इसमे डालें चीनी और लगातर चलाते रहें। अब इसको घी छोड़ने तक पकाएं। जब हलवा घी छोड़ दे तो गेस बन्द कर दें।

अब इसे पिस्ता, बादाम, ओर काजू बारीक काट कर गर्निश करें। Moong Dal Halwa तैयार है इसको गर्म गर्म सर्व करें।आशा करते हैं आपको हमारी Moong ki dal ka halwa banane ki vidhi पसन्द आएगी।

Moong Dal Halwa | Moong Halwa

Moong dal ka halwa बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • Moong dal ka halwa बनाने के लिए मूंग की दाल को धो कर साफ करें। और उसे पूरी रात या कम से कम 6 घंटे के लिए पानी मे भिगोकर रखते हैं। और अगर आप जल्दी में हो तो मूंग दाल को गर्म पानी मे भिगो कर 4 से 5 घण्टे के लिए रख दें।
  • पानी मे सोक करने के बाद दाल को छान लें। दाल में बिल्कुल भी पानी न बचे वरना दाल को बहुत देर तक भूनना पड़ेगा।


मोदक रेसिपी | modak in hindi | आसान उकडीचे मोदक | मोदक बनाने की विधि

Leave a Comment