Chole Banane Ka Tarika | Pindi Chole

टॉपिक :- Chole banane ka tarika
छोला रेसिपी को बनाने में काबुली चने का इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर तथा प्याज़ की ग्रेवी में रोजाना के उपयोग होने वाले मसाले डाल कर Pindi chole को तैयार किया जाता है।

Chhole ki sabji खाने में बहुत ही लज़ीज़ ओर स्वादिष्ट लगती है। आप pindi chole को भटूरे, Chola chawal ओर बुरानी रायता आदि के साथ सर्व कर सकते है।

Pindi chole को बनाने की भारत में काफी विविधताएं हैं। ओर यहां हर कोई इसे अपने ही तरीके से बनाना पसन्द करता है। हम आज आपको pindi chole बनाने का पंजाबी तरीका सिखाने वाले हैं। पहले समाग्री देखते है।

Chhole ki sabji me use hone wali samagri

  • तैयारी का समय = 15 मिनट
  • पकने के समय = 1 घंटा
  • कितने लोगो के लिए = 4
  • छोलों के लिए
  • काबुली चना 1 कप रात भर सोक किया हुआ
  • चाय पत्ती 1 टेबल स्पून
  • सुखी लाल मिर्च 2
  • दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा
  • काली इलायची या बड़ी इलायची 1
  • तेज पत्ता 2
  • छोलों की ग्रेवी के लिए
  • घी 3 टेबल स्पून
  • सरसों का तेल 2 टेबल स्पून
  • 1 बड़ी इलायची
  • साबुत लाल मिर्च 2
  • 2 तेज पत्ता
  • ज़ीरा 1 छोटी चम्मच
  • अदरक कुटी हुई 1 इंच का टुकड़ा
  • लहसुन के कली 4 से 5 कुटी हुई
  • प्याज मीडियम साइज की बारीक कटी हुई 2
  • हल्दी पाउडर आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • स्वदनुसार नमक
  • टमाटर मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ 2
  • गर्म मसाला पिसा 1 छोटी चम्मच
  • शाही ज़ीरा 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च लम्बी कटी हुई 3
  • अनार दाना 1 टेबल स्पून
  • गर्निश करने के लिए
  • अदरक लंबी बारीक कटी हुई
  • प्याज़ बारिक स्लाइस में कटी हुई
  • हरे धनिये की पत्तियां

पंजाबी छोले बनाने की विधि – Chole banane ka tarika

इस पंजाबी छोले बनाने की विधि की विशेषता है कि इसको चाय पत्ती के साथ पकाया जाता है। जिससे इसको रंग मिलता है तथा साथ ही इसका स्वाद भी बढ़ जाता है। पंजाबी डिशेज़ में pindi chole सबसे आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है।

पंजाबी छोला बनाने की विधि को हम दो स्टेप्स में बनाएंगे, पहला छोले उबलना ओर दूसरा छोले के ग्रेवी बनाना। तो चलिए शुरू करते हैं।

स्टेप 1 :- छोले उबालना

एक गहरे तले का भगोना लें ओर इसमे रात भर सोक किये हुए काबुली चने डाल दें। इस के बाद इसमे चनों के डूब जाने तक पानी डालें या उतना पानी डालें जितना छोलों को उबलने के लिए काफी हो ओर गैस चालू कर दें।

अब एक कपड़े की पोटली बनाएं जिसमे चाय पत्ती, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, बड़ी इलायची, तथा तेज़ पत्ता एड करें और इसे छोलों के साथ उबालें। जब छोले पूरी तरह उबल जाएं तो पोटली को छोलो से अलग कर दें। छोलों को पानी मे ही रहने दें।

Chole Banane Ka Tarika | Pindi Chole

स्टेप 2 :- छोले की ग्रेवी (Chhole banane ki vidhi)

Chhole उबल चुके हैं। ग्रेवी के लिए एक कढ़ाई में घी और तेल को तेज आँच पर गर्म करें। इसके बाद उसमे बड़ी इलायची, सुखी लाल मिर्च, तेज़ पत्ता डालकर चलाएं।

अब कढाई में ज़ीरा डालें और इसको चलाते हुए भुने। इसके बाद इसमें कूटे हुए अदरक और लहसुन डाल कर थोड़ा और भुने। अब इसमे बारीक कटी हुई प्याज डालें ओर ब्राउन होने तक पकाएं। प्याज़ ब्राउन होने के बाद इसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और 2 से 3 मिनट तक भूनते रहें।

नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर के टमाटर दाल दें ओर तब तक पकाएं जब तक टमाटर गल न जाये। टमाटर गलने के बाद इसमे हरी मिर्च डाल कर 1 मिनट तक ओर पकाएं। अब इसमे पानी सहित छोले डालें ओर मसाले के साथ 5 से 6 मिनट तक ओर पकाएं।

5 से 6 मिनट पकाने के बाद इसमे गर्म मसाला तथा अनारदाना डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। जरूरत हो तो ओर पानी डालें और chhole की कंसेंटेंसी सेट करें। अब इसे मीडियम फ्लेम पर ग्रेवी को घाड़ा होने तक पकाएं।

एक बार Chhole पक जाए तो गैस बंद कर दें। सर्विंग बाउल में pindi chole निकाले ओर ऊपर से अदरक के लच्छे, प्याज़ के स्लाइस, तथा हरा धनिया पत्ती डाल कर गार्निश करें। आपके Chole banane ka tarika – Pindi chole तैयार हैं। इन्हें गर्म गर्म सर्व करें।

यह भी पढ़े :- Lauki Ka Kofta | Lauki Ke Kofte 2021

Pindi chole important tips.

  1. Kabuli chhole बनाने से पहले पानी मे सोक किये जाते हैं। तो आप pindi chole बनाने से पहले रात भर काबुली चने को पानी मे भिगोकर रखें। अगर जल्दी हो तो गर्म पानी मे कम से कम 4 घण्टे के लिए सोक करें।
  2. जब chhole पक जाए तो मेशर की मदद से उन्हें हल्का सा मेष कर लें। इससे आपके chhole की ग्रेवी घाडी हो जाएगी। और chhole का स्वाद भी बढ़ जाएगा।

आलू पराठा रेसिपी | aloo paratha in hindi | आलू का पराठा | पोटैटो पराठा

Leave a Comment