Palak Paneer Kaise Banaen 2021 – पालक पनीर कैसे बनाएं

टॉपिक :- Palak Paneer Kaise Banaen

पालक पनीर जो है नार्थ इंडिया की प्रसिद्ध सब्जियों में से एक है। इसे पालक को उबालने के बाद मिक्सी में पीस कर स्पाइसी मसालो के साथ पनीर ओर क्रीम डाल कर बनाते हैं।

तो जी नार्थ इंडिया की इस डिश का नाम सुनकर ही हर कोई इसे खाने की सोचने लगता है। ओर हर किसी का मन ललचा जाता है। क्योंकि ये डिश जितनी स्वादिष्ट है, उतनी ही हेल्थी भी।

तो चलिए Palak Paneer Kaise Banaen ये हम आप को बताते है। आप हमें स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें बस। ओर ढाबे वाला पालक पनीर आप घर पर ही बना लोगे।

Palak Paneer Kaise Banaen – पालक पनीर बनाने की विधी

जैसा कि हमने आपको बताया है ये एक नार्थ इंडियन डिश है। और यह पालक तथा पनीर की लाइटली मसालो वाली डिश है। जिसमें क्रीम डालने से यह ओर भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाती है। पालक पानीर की एक खासियत यह भी है कि इसका स्वाद बाकी पनीर की सब्ज़ी जैसा नही होता है। और यह हेल्थी भी बहुत होती है।

क्योंकी पालक बहुत गुणकारी होता है। इसमे आयरन बहुत मात्रा में पाया जाता है। ओर पालक से ब्लड लेवल भी बढ़ता है। तो आप हमारा आर्टिकल Palak Paneer Kaise Banaen पढें ओर इस जायकेदार डिश को घर पर ही बनाये।

Ingredients

  • 500 ग्रा० पालक
  • 250 ग्रा० पनीर
  • 5 लहसुन की काली पीस लें
  • आधा इंच अदरक बारीक काटें
  • 2 हरी मिर्च बारीक काटें
  • एक बडी प्याज बारीक काट लें
  • 3 बड़ी चम्मच मलाई या क्रीम
  • 1/4 छोटी चम्मच गर्म मसाला
  • 1 छोटी चम्मच लेमन जूस ( निम्बू का रस)
  • एक छोटी चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 कप पानी
  • दो टेबल स्पून ऑयल + पनीर फ्राई के लिए
  • नमक जायखे मुताबिक

मटर पनीर बनाने की विधि – mattar paneer ki vidhi

Palak Paneer Kaise Banaen – पालक पनीर कैसे बनाएं

सर्वप्रथम पालक को बारीक काट लें। और एक छलनी में रख कर उसे धो लें जिससे पालक पर लगी मिट्टी साफ हो जाये। अब पालक को एक भगोने या प्रेशर कुकर में डाल कर उसमे पानी भर दे तथा चुटकी भर नमक डाल कर उसे दो मिनट के लिये उबाल लें।

उबले पालक को छलनी की सहायता से छान लें। अब एक भगोने में ठंडा पानी लें तथा उबले पालक को तुरन्त ठंडे पानी मे डाल दें। ओर एक मिनट के लिए उसी में रहने दें। एक मिनट के बाद उसे पानी से अलग कर दें।

Palak Paneer Kaise Banaen 2021


अब मिक्सी की सहायता से पालक को 1/4 कप पानी डाल कर पीस लें। और पालक साथ ही उसमे अदरक, ओर हरी मिर्च भी पीस दें।

एक कढाई लें और उसमे पनीर फ्राई करने के लिए आयल गर्म करें। गर्म होने पर पनीर को क्यूब्स में काट कर फ्राई करें। फ्राई होने पर उन्हें एक प्लेट के ऊपर बटर पेपर रख कर निकाल लें।

Palak Paneer Kaise banaen – पालक पनीर की सब्जी

कढाई में दो टेबल स्पून ऑयल धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसके अन्दर बारीक कटी प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनेंगें। प्याज़ के गुलाबी होने पर इसमे पिसा लहसुन डाल कर 20 – 30 सेकंड चमचे की सहायता से चलाते रहें।

अब इसमें पिसे हुए पालक की प्योरि एड करेंगे। इसे चमचे की मदद से चलते रहें तथा नमक और गर्म मसाला भी एड कर दें और चलाते हुए थोड़ी देर तक पकाएं।

अब इसके अंदर 1/3 कप पानी एड करें और चलाते हुए अच्छे से मिलाएं। अब धीमी आंच करे और उबाल आने तक पकाते रहें। थोड़ी थोड़ी देर में चमचे की मदद से इसे चला कर मिलाते रहें।

Palak Paneer Kaise Banaen 2021

ग्रेवी में उबाल आने लगा है अब समय है इसमें पनीर डालने का। पनीर डाल कर इसे दो से चार मिनट तक पकाएं। अब इसमें डालेंगे नींबू का रस ओर कसूरी मेथी ओर इन्हें डाल कर अच्छे से मिलाएं।

अब गैस को करें बन्द ओर एड करें क्रीम या मलाई। ओर गर्म गर्म परोसे। आशा है आप Palak Paneer Kaise Banaen जान गए हो।

Palak Paneer kaise banaen jaruri tips

पालक पनीर बनाने के लिए जरूरी नही पनीर को फ्राई करना। आप इसमें पनीर बिना फ्राई करे भी डाल सकते हैं।

क्रीम को ग्रेवी में फ्लैम बन्द करने के बाद ही एड करे अन्यथा क्रीम ग्रेवी में फट सकती है।

आप अगर ग्रेवी को बढ़ाने चाहते हो तो पालक की प्योरि एड करते वखत ही उसमे 1 कप पानी एड करें और स्वादनुसार नमक और गर्म मसाला डाल कर पका लें।

Palak Paneer Kaise Banaen or Kaise Surve Karen

पालक पनीर को इंडियन स्टाइल में कई तरह की रोटियों के साथ सर्व कर सकते हैं। जैसे रुमाली, तन्दूरी, मिस्सी रोटी आदि। आप इसे उबले चावल या जीरा चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

ब्लॉग कैसे बनाएं – Blog Kaise Banaye 2021

1 thought on “Palak Paneer Kaise Banaen 2021 – पालक पनीर कैसे बनाएं”

  1. Thanks for sharing valuable information, this is the best article which I have ever read, Here I’m sharing best “Street food online delivery” details, just go through it.

    Reply

Leave a Comment