रसमलाई बनाने की विधि-रस माधुरी बनाने की विधि

टॉपिक-रसमलाई बनाने की विधि-रसमलाई कैसे बनाते हैं

रसमलाई बनाने की विधि।

हेल्लो फ्रेंड्स कैसे हैं आप। आशा करते हैं आप ठीक होंगे। दोस्तो आज हम जानेंगे रसमलाई बनाने की विधि। आपको रसमलाई पसंद है ना, क्योंकि मुझे तो बहुत पसंद है।

रसमलाई एक ऐसी मिठाई है जो बच्चे वे बड़े सभी की फेवरेट है। आपने इसको किसी फंक्शन में या बाज़ार से खरीद कर जरूर खाया होगा। इसका एक ही पीस 30 से 40 रुपये का होता है। इसलिए रसमलाई को खाना थोड़ा महँगा लगता है।

लेकिन आज हमारा आर्टिकल पढ़ने के बाद आप को रसमलाई बनाने की विधि मालूम हो जाएगी। इस आर्टिकल को पढ़ कर आप ख़ुद ही रसमलाई बनाना सीख जाएंगे। ओर में यकीन के साथ कह सकता हूँ, आप खुद को किसी हलवाई से कम नहीं मानोगे।

रसमलाई कैसे बनाते हैं

रसमलाई बनाने की विधि-रस माधुरी बनाने की विधि

जिन लोगो को रसमलाई पसंद है वो अक्सर सोचते है रसमलाई कैसे बनाते हैं। रसमलाई बनाना बहुत आसान है फ्रेंड्स। सबसे अच्छी बात है कि आप को रसमलाई बनाने के लिये बाजार से ज़्यादातर समान रेडीमेड ही मिल जाता है। इसको बनाने के लिये दूध और कुछ अन्य सामग्री घर मे ही मिल जाती है।

रसमलाई की सामग्री

1. सफेद बंगाली रेडीमेड रसगुल्ला 10 पीस।
2. 2 कि ग्रा० दूध.
3. केसर एसेंस.
4. कुछ ड्राई फ्रूट्स.
5. कस्टर्ड पाउडर 1 चम्मच

रसमलाई बनाने की विधि

रसमलाई बनाने की विधि-रस माधुरी बनाने की विधि

फ्रेंड्स रसमलाई बनाने के दो आसान तरीके हैं जो में आज आपको बताने वाला हूं।

रेसिपी 1

एक कढाई गैस चुल्हे लर रखें। अब उसमें दुध डाल कर तेज आँच पर पकने दे। थोड़ी-थोडी देर बाद उसको चलाये।कढ़ाई के साइड में जो दूध की मलाई आये उसे चमचे की सहायता से दूध में मिला दें।

इस तरह आपका जो रसमलाई का दूध है वह बहुत ही मलाईदार तथा घाड़ा बनेगा। जब दूध पकते-पकते आधा रह जाये आप इसमें केसर एसेंस डाल कर गैस बंद कर दें।

अब इसमें बाज़ार से लाये हुए बंगाली रसगुल्ले डाल दें। टॉप पर थोडी ड्राई फ्रूट्स की डेकोरेशन दें। आपकी रसमलाई तैयार है। तो दोस्तो ये था आपका रसमलाई बनाने का आसान तरीका।

रेसिपी 2

2 रेसिपी में आपको दूध सिर्फ़ एक किलोगिराम ही लेना है। आप इसको कढ़ाई में डाल कर गैस पर रख दें। आँच तेज़ कर दें। दूध को लगातार चलाते रहें।

दूध में दो या तीन उबाल लें। अब उसमें आप कस्टर्ड पाउडर को 4 चम्मच पानी मे मिलाकर डाल दें। थोड़ी देर चलते रहें। दूध अब थोड़ा घाड़ा हो जाएगा। इसमे केसर का एसेंस डालकर गैस बंद कर दें।

अब इसमें आप बंगाली रसगुल्ला डाल दें। ऊपर से कुछ ड्राई फ्रुट्स डाल कर डेकोरेट करें। आपकी रसमलाई तैयार है।

टिप्पडी

1. गरम दूध में ही बंगाली रसगुल्ला डालें।
2. रसगुल्ले को पहले दोनों हथेलियों के बीच में रख कर थोड़ा दबाये तथा उसे वापस फूलने से पहले दूध में डाल दें। इससे आपका रसगुल्ला दुध पी लेगा, ओर आपकी रसमलाई सॉफ्ट होगी।

यह भी पढ़ें:- गुलाब जामुन बनाने की विधि – गुलाब जामुन कैसे बनाएं

रसमाधुरी बनाने का तरीका

घर मे मेहमान आते ही हम सोच में पड़ जाते हैं कि क्या मिठाई खिलाये। सबसे पहला ऑप्शन ये ही होता है, की बाजार से रेडीमेड मिठाई ले आओ। लेकिन आज हम आपको सिखएँगे रस माधुरी बनाने का तरीका

जिसको सीखने के बाद आप सबसे पहले घर पर ही रस माधुरी बनाने का तरीका इस्तेमाल करेंगे।

रस माधुरी बनाने की विधि

तो आज हम आप को सिखाने वाले रस माधुरी बनाने की विधि जिसको बनाना बहुत ईजी है। जैसा कि इसका नाम है रसमाधुरी वेसे ही खाने में भी बहुत रसीली होती है।

यह खाने में जीतनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही आसान बनाने में होती है। इसको बनाने के लिए हमे क्या सामग्री की जरूरत होगी चलिये देखते हैं।

रस माधुरी बनाने की सामग्री

1. 250 ग्रा० छेना.
2. 1 कि०ग्रा० चीनी.
3. 250 ग्रा० खोया.
4. केसर एसेंस
5. पिस्ता ओर चाँदी वर्क टॉप के लिए.
6. 2/3 चम्मच दूध .
7. इलायची पाउडर.

चाशनी बनाने की विधि

रस माधुरी बनाने से पहले हम एक पैन में चाशनी बनाएंगे। पैन में चीनी और आधा लिटर पानी डाल कर उसमें दूध और 1 चम्मच इलायची पाउडर भी डाल देंगे।जब इसमे 2 से 3 उबाल आ जाएं तो इसके झाग उतार लें।


रस माधुरी बनाने का तरीका

पहले हम छेने को अच्छे से ग्रिड या मैश करेंगे। जब हमारा छेना पूरी तरह से मैश हो जाएगा हम इसकी छोटी छोटी बॉल बना लेंगें। ओर उन्हे हथेली की सहायता से पट कर दें।

अब जो हमने चाशनी बनाई थी उसे 2 हिस्सो में बांट लेंगे। एक हिस्से को पेन में डाल कर उसमें रीठे का पानी डाल कर उबालें। अब उसमें अपनी छेने की टिक्की डाल कर पकने देंगे। जब हमारी छेना टिक्की सॉफ्ट हो जायेगी तब हम गैस बंद कर देंगे। अब जो चाशनी हमने अलग की थी, अपनी छेना टिक्की उसमे निकाल कर थोड़ी ठंडी होने देंगे।

रस माधुरी कैसे बनती है

अब अपने खोये को पेन में डाल कर थोड़ा ढीला करते हैं। हलकी आंच पर इसको थोड़ा गर्म करेंगे। इसमें केसर एसेंस डाल कर गेस बंद कर दें। थोड़ी देर ठंडा होने दें।

अब अपनी छेना टिक्की को दो टुकडों में बांट कर उस के ऊपर खोया लगाएं। पिस्ते ओर चांदी के वर्क से टॉप करें। आपकी रस माधुरी सर्विंग के लिए तैयार है। तो आप जान गए होंगे रस माधुरी कैसे बनती है

टिप्पड़ी

1. छेना टिक्की को ठंडा होने के बाद ही 2 हिस्सो में काटें।
2. खोये को अच्छे से ठंडा होने दें। उसके बाद ही उसे इस्तेमाल करें।

प्रस्तावना

दोस्तो हमारा रस माधुरी बनाने का तरीका आपको केसा लगा, ओर आपने इसको बनाया या नहीं ये हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

हमारा अगला आर्टिकल आप किस रेसिपी पर चाहते ये भी हमें जरूर बताएं। आपका फीडबैक हमें बहुत मायने रखता है। अपना खयाल रखें और खुश रहें।

Leave a Comment