कढ़ाई पनीर की रेसिपी – कढ़ाई पनीर कैसे बनाते है।

टॉपिक:-कढ़ाई पनीर की रेसिपी-कढ़ाई पनीर कैसे बनाते है।
हैल्लो फ्रेंड्स आज का हमारा टॉपिक है कढ़ाई पनीर की रेसिपी। आज हम आपको बताएंगे कढ़ाई पनीर कैसे बनाते है

पनीर अपने आप मे ही एक ज़ायकेदार दुग्ध उत्पाद है। हम इसमे तरह तरह के मसाले डालने के बाद इससे बहुत से तरह की डिश बनाते है। उनमे से एक है कढ़ाई पनीर की रेसिपी।

कढ़ाई पनीर बहुत ही लाज़वाब डिश है। इसे खासतौर से होटलों ओर रेस्टोरेंट्स में लोग बहुत खाते हैं। लेकिन आज हम आपको सिखाएंगे कढ़ाई पनीर कैसे बनाते हैं।

कढ़ाई पनीर कैसे बनेगा ( kadhai paneer ki recipe)


तो फ्रेंड्स जैसा कि हमने आपको बताया की कढ़ाई पनीर को होटेल्स ओर रेस्टोरेन्ट में बहुत शौक से खाया जाता है। लेकिन रेस्टोरेन्ट जैसा हर किसी को बनाना नही आता।

अथवा बनाने की कोशिशें तो अपने बहुत की होंगी। आज हमारा आर्टिकल पढ़ने के बाद आप जान जाएंगे के कढ़ाई पनीर कैसे बनेगा रेस्त्रां स्टाइल में।

हम अपने इस आर्टिकल में आपको कढ़ाई पनीर की रेसिपी का हर एक पॉइन्ट बताएंगे जिससे आप बहुत ही आसानी से सीख जाएंगे कि कढ़ाई पनीर कैसे बनेगा

कढ़ाई पनीर बनाने की विधि (कढ़ाई पनीर की रेसिपी)

ज्यादातर लोग जानते है कि कढ़ाई पनीर कैसे बनाए। लेकिन होटलों जैसी कढाई पनीर बनाने की विधि हिंदी में आज हम आपको बताएंगे।

आप बस हमे फॉलो करते रहें। ओर एक जायकेदार ओर स्वादिष्ट कढाई पनीर बनाने की विधि आप सीख जाएंगे। कढाई पनीर बनाना बहुत ही आसान है फ्रेंड्स आप हमारी रेसिपी को पढ़ें।
यह भी पढ़े:-दही चिकन रैसिपी – दही चिकन कैसे बनता है

ओर आप जान जाएंगे के कढाई पनीर की रेसिपी को बनाना कितना आसान है। आगे हम आपको बताएंगे कढाई पनीर बनाने की विधि आप हमारी पोस्ट को ध्यान से ओर पूरा पढ़ें।

कढ़ाई पनीर मसाला

  • धनिया साबुत 2 टेबल स्पून
  • 3 साबुत लाल मिर्च
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 1/2 टेबल स्पून काली मिर्च

कढाई पनीर मसाला बनाने की विधि


फ्रेंड्स कढाई पनीर मसाला बाजार से आपको बहुत आसानी से मिल जाएगा। लेकिन जो ज़ायखा होममेड मसालें में होता है वो आपको बाजार में कभी नही मिलेगा। रेस्टोरेंट्स में भी मसालो को शेफ़ खुद ही तैयार करता है। तो हम भी अपनी कढाई पनीर की रेसिपी का मसाला खुद ही तैय्यार करेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रख कर मीडियम फ्लेम चालू करें। ज़ब पैन थोड़ा गरम हो जाये तो एक एक करके सभी खड़े मसाले उसमे दाल दें। अब चलाते हुए हम अपने मसालो को भूनेंगें। जब हमारे मसाले से सोंधी खुशबू आने लगे तो गेस बंद कर दें।

यह भी पढ़े:-वेबसाइट कैसे बनाते हैं – Website Kaise Banaye
अब अपने मसाले को ठंडा कर के थोड़ा दरदरा पीस लें। इसका इस्तेमाल हम ग्रेवी बनाने के बाद करेंगे। चलिये अब आगे के मसाले देखते है।

सामग्री ( कढ़ाई पनीर की रेसिपी)

  • 2 टेबल स्पून ऑयल
  • 3 लहसुन की कली
  • एक इंच अदरक का टुकड़ा
  • एक प्याज बारीक स्लाइस में कटी
  • 2 टमाटर बारीक कटे
  • 6 से 7 काजू
  • एक टेबल स्पून बटर
  • एक तेज पत्ता
  • एक चम्मच कसूरी मेथी
  • एक हरि मिर्च बीच से कटी
  • आधा प्याज बड़े साइज में कटा
  • 12. एक शिमला मिर्च बड़े साइज में कटा
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • एक टेबल स्पून नमक
  • आधा कप पानी
  • 2 टेबल स्पून क्रीम या मलाई
  • 1/4 टेबल स्पून गर्म मसाला
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया कटा हुआ

कढ़ाई पनीर कैसे बनाते है रेस्टोरेंट स्टाइल में (kadhai paneer ki recipe)

हमने अपना कढाई पनीर मसाला तो तैय्यार कर लिया है। अब हम तैयार करेंगे कढ़ाई पनीर की ग्रेवी। ग्रेवी के लिए आप 1 से 6 तक के स्टेप्स लेंगे। तो चलिए शुरू करें।

एक पैन में 2 चम्मच ऑयल डालें। उसके गर्म होने पर उसमे लहसुन और अदरक डाल कर फ्राई करें। अब उसमे बारीक स्लाइस प्याज डाल कर उन्हें गुलाबी होने तक चलाते हुए पकाए। फिर बारीक़ कटे टमाटर तथा काजू डाल कर इसे सॉफ्ट होने तक पकाए। ओर ठंडा कर के इसका एक स्मूध पेस्ट बना लें।

अब पेन में एक चम्मच बटर डालें। गर्म होने पर तेज पत्ता कसूरी मेथी ओर हरि मिर्च डाल कर थोड़ा फ्राई करें। अब इसमें बड़े साइज़ में कटे प्याज और शिमला मिर्च डाल कर एक मिनट तक फ्राई करें।

यह भी पढ़े:-कढ़ाई चिकन की रेसिपी – सबसे आसान तरीका
अब प्याज और शिमला मिर्च को साइड कर के उसमें हल्दी और लाल मिर्च डाल कर मिलाएं। अब इसे चलाते हुए इसमें प्याज और टमाटर के पेस्ट को एड करे। अच्छे से मिलाएं और साथ ही इसमे कढाई पनीर मसाला और नमक एड करें। अब इसको मिलाकर चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं।

अब आप देखोगे ग्रेवी का कलर चेन्ज हो रहा है और ऑयल भी अलग होने लगा है। बस अब हमारी ग्रेवी तैय्यार है। अब इसमें पानी एड कर के अच्छे से मिलाएं। मिलाने के बाद इसमे पनीर को क्यूब्स के साइज में काट कर तथा 2 चम्मच क्रीम को भी एक साथ ग्रेवी में एड करें। अब इसे 15 से 20 सेकण्ड्स चलाए। ओर लौ फ्लैम पर ढक कर 5 मिनट तक पकने दें।

अब आप ढक्कन हटाये ओर चमचे की सहायता से इसे चलाए। आप देखोगे की ग्रेवी की कन्सटेंसि स्मूथ हो गई है। अब इसमें गर्म मसाला और हरा धनिया डाल कर इसको चलाए ओर गेस बन्द कर दें। आपकी कढाई पनीर रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल में तैयार है। अब आप जान गए होंगे कढाई पनीर कैसे बनाते है

  • आज अपने क्या सीखा

तो दोस्तो आशा करते है आपको हमारी कढाई पनीर रेसिपी पसंद आई होगी।
हमने आज आपको रेस्टोरेंट स्टाइल में सिखाया कढाई पनीर केसे बनाते है। कढाई पनीर को आप चपाती या तन्दूरी रोटी के साथ सर्व करें। और हमे बताए के अपने घर पर कढाई पनीर बनाने की विधि ट्राई की या नही। धन्यवाद।।

Leave a Comment